जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक वाहन बरामद किया गया है। 25 फरवरी की रात सुकलाल मुर्मू की टाटा सुमो की चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की टाटा सुमो बरामद कर ली है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान शौकत और दूसरे की अकबर उर्फ छोटू के रूप में हुई है। शौकत सरायकेला-खरसावां के इस्लामनगर चांदनी चौक का निवासी है, जबकि अकबर उर्फ छोटू जमशेदपुर के आजादनगर ग्रीन वैली रोड का रहने वाला है। दोनों ने रियाज खान के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि रियाज खान की तलाश में छापेमारी चल रही है।...