शामली, जनवरी 1 -- जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए थाना झिंझाना पुलिस व एसओजी शामली ने संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 चोरी की बाईके, एक नैनो कार, एल-टाइप चाबी, तीन मोबाइल फोन व एक अवैध चाकू बरामद किया है। गुरूवार को पुलिस लाईन में एएसपी सुमित शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने झिंझाना रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान विजयपाल, दानिश व हेम सिंह के रूप में हुई। इनके पास से एक चोरी की बुलेट बाइक व एक नैनो कार बरामद की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने झिंझाना की ओर जाने वाले मार्ग पर एक स्कूल के खंडहर में चोरी की अन्य बाइके छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने...