हापुड़, फरवरी 19 -- जनपद में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक परिसरों के बाहर खड़ी दो बाइकों को इस गिरोह के सदस्यों ने अपना निशाना बनाया हैं, जबकि अन्य कई मामलों का पुलिस अब तक पर्दाफाश नहीं कर सकी है। पिछले दो दिनों में नगर कोतवाली और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की दो वारदात हुई है। पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में 16 फरवरी को पशु चिकित्सालय के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्याम नगर निवासी वंश ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने नाना की बाइक लेकर पशु चिकित्सालय आया था। अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी कर वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास में बाइक की का...