बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- वाहन चोर गिरोह का सदस्य धराया शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुरसराय थाने की पुलिस ने नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के अहियाचक गांव में छापेमारी कर गोलू उर्फ गुलशन को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वाहन चोर गिरोह का सदस्य है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर शेखोपुरसराय के महबतपुर गांव से सोनु कुमार की ई रिक्शा चुरा ली थी। बाद में ई रिक्शा को वारिसलीगंज से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...