हजारीबाग, फरवरी 12 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस ने जिले में अन्तर राज्यीय वाहन चोर के गिरोह का पर्दाफास किया है। एन्टी क्राईम चोकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। शहरी क्षेत्र के पेलावल ओपी थाना क्षेत्र से अंतर राज्यीय गिरोह के छह वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। यह जानकारी एएसपी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को रात्रि लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने पेलावल ओपी के पेट्रोलिंग पार्टी को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया कि एक बिहार नंबर प्लेट लगा सफेद रंग की स्कोर्पियो गाडी पुलिस की गश्ती गाडी को देखकर इंद्रपुरी चौक पर लगे बैरियर को धक्का मारते हुए पेलावल की ओर तेज गति से भाग रहा है। उक्त सूचना पर अमित आनन्द अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में छापामारी दल ने त्वरीत कार्रवाई...