नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली में वाहन चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने कार से हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। घायल हेड कांस्टेबल देवेंद्र और कांस्टेबल मनीष को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी एसयूवी और कार चोरी के 46 मामलों में शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एएटीएस को सूचना मिली थी कि विवेक विहार आईटीआई अंडरपास के पास संदिग्ध सफेद गाड़ी गुजरने वाली है। इंस्पेक्टर मुकेश मीणा और एसआई गजेंद्र की टीम ने ट्रेप लगाया। रात करीब 10.15 बजे जब पुलिस ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी मशरूर ने जानबूझकर पुलिस पर गाड़ी चढ़ा दी। गिरफ्तार आरोपियों में मशरूर पर 17, अकील पर 27 और आसिफ पर 2 आपराधिक मामले दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.