फरीदाबाद, मई 11 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। वाहन चोरों ने अलग-अलग जगह से एक ऑटो व एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने दोनोें मामले दर्ज कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। पूर्वी चावला कॉलोनी में किरायेदार दीपक सिंह ने बताया कि 8 मई को रात करीब 11 बजे उसने अपना सीएनजी का ऑटो घर के बाहर खड़ा कर दिया। सुबह 5 बजे जब उसने अपना ऑटो देखा तो वह मौके पर नहीं मिला। जिसे काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी प्रकार गाजीपुर निवासी सतीश सरोश ने बताया कि वह सेक्टर-10 के बी.आर.अस्पताल में फार्मेसी में काम करता है। 8 मई को उसने अपने अस्थाई नंबर की मोटरसाइकिल को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाइकिल मौके पर नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.