सिमडेगा, जनवरी 4 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गड़गड़बहार में पिछले 25 दिसम्बर को हुई पिकअप चोरी मामले में पुलिस ने एक नबालिग को निरूद्ध किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में ओडिशा के कोनमेडरा गांव निवासी एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। बताया गया कि चोरी की गई पिकअप 28 दिसंबर को थाना क्षेत्र स्थित बड़का डांड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली थी कि पिकअप की चोरी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...