लखीसराय, अप्रैल 22 -- बड़हिया, ए.सं.। चोरी के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे युवक को पुलिस बल ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान नगर के वार्ड संख्या 17 निवासी भुनेश्वर महतो उर्फ भुनी मंडल के पुत्र लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटी के रुप में हुई है। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक वर्ष 2024 में हुए वाहन चोरी के कई मामलों में आरोपित था। जो लंबे समय से फरार चल रहा था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उपस्थित कराया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...