जमुई, मई 19 -- झाझा, निज संवाददाता झाझा पुलिस द्वारा शनिवार की देर शाम अनायास वाहन चेकिंग के अभियान चला गया। एनएच 333 पर झाझा के सोहजाना मोड़ के समीप चलाए गए उक्त वाहन चेकिंग अभियान में दुपहिया,चारपहिया सभी तरह के कई वाहन पुलिसिया जांच की जद में आए। जांच में कई वाहन नियमों की कसौटी पूरी तरह खरे उतरते नहीं दिखे। इसके नतीजे में जुर्माने के बतौर करीब 32 हजार रुपए सरकारी खजाने में आते दिखे। चेकिंग अभियान में झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार,एएसआई मुकेश कु.सिंह आदि समेत पुलिस बल शामिल था। पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपनी व दूसरों की जान के हित में वाहनों को नियंत्रित व सीमित गति में ही चलाने की अपील व आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.