मधुबनी, फरवरी 22 -- झंझारपुर । अड़रिया संग्राम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 960 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीते रात की गई। गश्ती में मौजूद एसआई सोनल कुमारी ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक उजला रंग का कार शराब लेकर गुजरने वाला है। वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन तेज गति से भगा दिया। आगे रास्ता बंद होने के कारण कार को रोक लिया गया।कार की तलाशी लेने पर डिक्की और सीट के बीच छिपाकर रखे गए कुल 8 बोरे बरामद किए गए। जांच में प्रत्येक बोरे में 4 कार्टन और हर कार्टन में 30 बोतल (300 एमएल) नेपाली देशी शराब पाई गई। इस प्रकार कुल 960 बोतल (288 लीटर) शराब जब्त की गई।मौके से भोलेन्द्र कुमार साह, उम्र 28 वर्ष, थाना नरहिया, जिला मधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.