भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को भी ओवरलोड, ओवरटेकिंग, प्रदूषण, समेत अन्य कागजात नहीं रहने को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान के तरत 3.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया कि गाड़ी के कागजात जांच को लेकर प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में बुधवार को भी अलग-अलग वाहनों से 3.50 लाख रुपया का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्य औचक रूप से अलग-अलग इलाकों में जाकर गाड़ियों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...