जहानाबाद, दिसम्बर 14 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था थाना क्षेत्र के सिकरिया मोड़ के समीप से पुलिस ने दस लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुर्था पुलिस कुर्था शकुराबाद पथ के पनशाला के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी फ़ौलादपुर के तरफ़ से आ रहा मोटरसाइकिल सवार दूर से ही वाहन चेकिंग देख प्लास्टिक के थैला में रखे शराब को सड़क किनारे फेंक कर भागने लगा। भागते देख थानाध्यक्ष समीर कुमार ने उक्त व्यक्ति को पीछा किया। लेकिन दूरी रहने के कारण मोटरसाइकिल सवार भागने में कामयाब हो गया। मोटरसाइकिल सवार के द्वारा फेके गये थैला की पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें दस लीटर महुआ निर्मित देशी शराब बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...