जहानाबाद, मार्च 5 -- जहानाबाद। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर विधि - व्यवस्था के मधेनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में हीं पिछले 24 घंटे के भीतर हर तरह के वाहनों की जांच की गई जिसमें यातायात नियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने के मामले में कई लोग पकड़े गए और उनकी गाड़ियां जप्त की गई। उनसे फाइन के रूप में एक लाख पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई और उन्हें आगे से ट्रैफिक नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत देकर छोड़ा गया। अरवल मोड़, काको मोड के अलावा जिले के अन्य सड़क मार्गों पर थाने के अलावा यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.