भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर। मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के लिए एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों के साथ सड़क पर निकले। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपराध नियंत्रण एवं अवैध परिवहन की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया गया। वाहनों की गहन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...