छपरा, मार्च 8 -- छपरा हमारे संवाददाता जिले की नया गांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को पिस्तौल व 10 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने दी है। उन्होंने बताया कि हथियार के साथ पकड़ा गया अभियुक्त गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला मुन्ना कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीनियर एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना पुलिस को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.