सीतामढ़ी, दिसम्बर 25 -- सीतामढ़ी। नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के भूपभैरों कांटा चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी अब्दुल कादिर और पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटिया निवासी नीरज सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान बाइक को रोककर जब चालक व सवार युवकों की जांच की गई तो उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। संदेह के आधार पर की गई जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। नगर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...