सीवान, मार्च 9 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जतौर बाजार से पुलिस ने ट्रक पर लदे 16 पशुओं को बरामद किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान में यूपी के बस्ती जिले के मुंगेरवा थाना दोसवा गांव निवासी शशि कपूर और यूपी के संत कबीर नगर के दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा गांव निवासी संजय कुमार के रूप में किया। पुलिस का कहना है कि उत्तरप्रदेश के तरफ से ट्रक जब श्रीकरपुर की सीमा में घुसा, जहां मौजूद कर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली। लेकिन गायों को ट्रक की बॉडी में डालकर ऊपर से तिरपाल से ऐसे बांधा गया था कि कोई शक नहीं कर सकता था। लेकिन, संदेह के आधार पर पुलिस ने ज़ब पीछा किया तो ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने जतौर बाजार के पास ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को उतारकर ज़ब जांच - पड़ताल की तो तस्करी के लिए ले जा रहे पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.