भागलपुर, दिसम्बर 15 -- बिहपुर वर्मा चौक समीप रविवार को बिहपुर पुलिस की टीम एसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहां नशे में धुत मनखुश कुमार उर्फ बंटी एसआई मनीष के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचा। जहां एसआई ने उसके मुंह से शराब की गंध आने पर ब्रेथ एनालाजर से उसकी जांच की गयी। जांच में शराब पीने की पुष्टी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह सोनवर्षा का रहने वाला है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नशे की पुष्टि होने पर मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...