रुडकी, दिसम्बर 14 -- पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली रुड़की के भंगेडी निवासी वसीम की बाइक चोरी हो गई थी। वह शनिवार को चौपाटी बाजार में आया हुआ था। उसी दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक चोर सोलानी पार्क के मार्ग से जाएगा। इस पर पुलिस ने वहां वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बाइक बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी का नाम समीर निवासी इमलीखेड़ा, थाना कलियर है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक मनीष दत्त उपाध्याय ने बताया कि वाहन चोर का चालान कर दिया गया है।

हि...