पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में छहमुहान के समीप दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए 14 दो पहिया वाहन, 4 ट्रक, 1 कार एवं 1 टेंपों जब्त किया गया है। सभी वाहन को जब्त करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से शहर थाना परिसर में लगाते हुए सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं ट्रिपल लोड मामले में बाइक जब्त किया गया है। सभी चार ट्रक नो एंट्री में जब्त किया गया है। कार सड़क पर पार्क किए जाने तथा टेंपो को सड़क पर रोककर यात्री बैठाने के मामले में जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...