जहानाबाद, मई 11 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सड़क मार्गों पर की जा रही चेकिंग में कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप में 92 हजार पांच सौ रुपये फाइन की वसूली की गई। यह कार्रवाई शनिवार की देर रात तक हुई। खबर के अनुसार विधि - व्यवस्था के मधेनजर विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग के साथ-साथ रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा ग्रामीण पथों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान कई वाहन सवार ऐसे पकड़े गए जिनके कागजात दुरुस्त नहीं थे। वह ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर वाहन चला रहे थे। कई बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसे लोगों को यातायात नियम का पालन करने के साथ ही जुर्माने की राशि लेने के बाद छोड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.