समस्तीपुर, जनवरी 3 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना की पुलिस ने शनिवार को शिवाजीनगर बाजार स्थित रोसड़ा बहेड़ी सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अवैध रूप से सड़क किनारे खड़ी दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया वाहन चालकों से 60 हजार रुपये का ऑनलाइन लाइन चालान काटा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शिवाजीनगर बाजार में जाम को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी के मद्देनजर वाहन जांच अभियान चलाया गया इसमें नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। चेकिंग अभियान में एसआई मुकेश कुमार, पीटीसी शैलेश कुमार, चौकीदार रामकुमार, सचिन कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...