जहानाबाद, मार्च 19 -- जहानाबाद। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। जहानाबाद शहर के अरवल मोड़, काको मोड, बभना और अलगाना मोड व जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस और विभिन्न थाने के पुलिस कर्मियों ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई गाड़ियां पकड़ी गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। कई के प्रदूषण के कागजात सही नहीं थे तो कई वाहनों में अन्य खामियां रहने की वजह से गाड़ियां पकड़ी गई थी। बतौर जुर्माना के रूप में उन लोगों से 58 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.