जहानाबाद, जनवरी 13 -- जहानाबाद। जिले में विधि - व्यवस्था के मद्देनजर और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने कई वाहन सवारों को पकड़ा। उनसे बतौर जुर्माने के रूप में 49 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। सोमवार की देर शाम तक पुलिस की ऊक्त कार्रवाई चली। विधि - व्यवस्था के मधेनजर जिले में रोको - टोको अभियान भी चलाया गया। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में ज्यादातर बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। कुछ के गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। किसी के प्रदूषण फेल थे। इन सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.