जहानाबाद, जुलाई 30 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने कई वाहन सवारों को पकड़ा। उनसे जुर्माना के रूप में 43 हजार रुपए फाइन की वसूली की गई। बताया गया है कि ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। किन्ही के प्रदूषण के कागजात सही नहीं थे तो अन्य खामियां रहने के कारण वाहन सवारों से फाइन की वसूली की गई और उन्हें भविष्य में ट्रैफिक नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत देकर मुक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.