औरैया, जनवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। जिले में एक जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को पीटीओ आनंद राय कुरील ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित पाए गए 31 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, जबकि डेढ़ लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क वसूल किया गया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पीटीओ आनंद राय कुरील ने अभियान के तहत सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया। बिना नंबर प्लेट, सड़क किनारे खतरनाक ढंग से खड़े और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। चेकिंग के दौरान 31 वाहनों के चालान काटे गए। पीटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत जिलेभर में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। नियम विरुद्ध वाहन संचालन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन...