पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में छहमुहान के समीप दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियम का उल्लंघन मामले में 13 दो पहिया वाहन, 04 टेंपो एवं 02 ट्रक जब्त किया गया है। जब्त सभी वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से शहर थाना परिसर में पार्क करने के बाद सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं ट्रिपल लोड चल रहे थे। टेंपो को सड़क पर टेंपो गाड़ी रोककर यात्री बैठाने एवं ट्रक को नो एंट्री में घुसने के कारण जब्त किया गया है। मेदिनीनगर मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर भी कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...