पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में कचहरी के समीप गुरुवार को दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियम के उल्लंघन मामले में 15 दो पहिया वाहन को जब्त किया गया। सभी वाहन को सुरक्षात्मक दृष्टि से शहर थाना परिसर में लगा दिया गया है। जब्त सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं ट्रिपल लोड मामले में बाइक जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...