मैनपुरी, जनवरी 3 -- क्षेत्र के नवाटेड़ा चौराहा पर प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने यातायात माह के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 30 बाइकों की चेकिंग की गई। वहीं पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव ने 10 बाइकों के ऑनलाइन चालान कर 10 हजार रुपये का समनशुल्क वसूला। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान वाहन चालकों को जागरूक करने व यातायात नियमों के पालन करने को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। बाइक सवार हेलमेट व कार सवार सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने बिना दस्तावेजों के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी। कहा कि जो यातायात नियमों का पालन नहीं करेगा उसके ...