औरैया, जनवरी 2 -- बेला। शुक्रवार शाम बेला थाना पुलिस ने जनपद कन्नौज बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे के मौसम को देखते हुए हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि जनपद की सीमा पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अपराध और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.