पलामू, अक्टूबर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। यातायात प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में बस स्टैंड के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस क्रम में यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए 05 दो पहिया वाहन एवं 09ई रिक्शा, एवं टेंपो, सवारी गाड़ियों को जब्त किया गया।बाद में सभी वाहन को जब्त करते हुए सुरक्षात्मक दृष्टि से थाना परिसर में लगा दिया गया है। तत्पश्चात सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी समाल अहमद ने बताया कि बाइक सवार चालक बिना हेलमेट,बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड चलते हुए पकड़ा गया है। जबकि 09 ई रिक्शा, एवं टेंपो, सवारी गाड़ियों के चालक जबरदस्ती बीच चौराहा में सवारी बैठाते हुए एवं कुछ वन वे में जबर्दस्ती चलते हुए पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.