पलामू, अक्टूबर 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।यातायात प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में सद्दीक मंजिल चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस क्रम में यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए 14 दो पहिया वाहन एवं 01ई रिक्शा जब्त किया गया।बाद में सभी वाहन को जब्त करते हुए सुरक्षात्मक दृष्टि से थाना परिसर में लगा दिया गया है। तत्पश्चात सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी समाल अहमद ने बताया कि बाइक सवार चालक बिना हेलमेट,बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड चलते हुए पकड़ा गया है जबकि 01 बाइक सवार ब्लूटूथ लगाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। साथ में उन्होंने बताया कि बुधवार के रात में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांचोपरांत शराब पीकर एक दो पहिया वाहन एवं ई रिक्शाचलते हुए पकड़ा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.