भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाके में सोमवार की देर शाम वाहन चेकिंग और रोको-टोको अभियान चलाया। इस दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की डिक्की खोलकर उसकी जांच की गई। नशीले पदार्थ और अवैध हथियार की तस्करी पर रोक को लेकर अभियान चलाया गया। संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। एटीएम सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पुलिस ने सुरक्षा का भी जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...