लखनऊ, फरवरी 6 -- साइबर ठगों ने वाहन चालान का फर्जी लिंक भेजकर वृद्ध के खाते से 11.93 लाख रुपए निकाल हड़प लिए। इस संबंध में सरसवा, अर्जुनगंज इलाके में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक कौशल मिश्रा की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार पीड़ित के खाते से 21 जनवरी से दो फरवरी के बीच अलग अलग तारीखों में कुल 11.93 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित के व्हाटसएप नंबर प चालान के नाम से संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ। इस वाहन के चालान का लिंक समझकर, उन्होंने लिंक खोला, लेकिन उसमें कुछ नहीं दिखाई दिया। इसके दो दिन बाद अचानक उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। नंबर चालू होते ही खाते से कटने के मैसेज मिलने लगे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने न तो किसी को ओटीपी दिया गया और न ही कोई जानकारी साझा की। यह खाते उनके और परिवार के जीवनयापन का एक मात्र साध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.