हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। राजकीय वाहन चालक महासंघ का 14वां द्विवार्षिक अधिवेशन विकास खंड सभागार हल्द्वानी में आयोजित किया गया। इसमें भूपाल सिंह मेहता को अध्यक्ष, बलवंत सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, राकेश सिंह गंगोला को मंत्री, हेम चन्द्र पांडे को संयुक्त मंत्री, प्रकाश टोलिया को संगठन मंत्री, खुशाल सिंह को प्रचार मंत्री, चंचल सिंह दानू को कोषाध्यक्ष, ललित मोहन शर्मा को निर्विरोध संप्रेक्षक चुना गया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने ग्रेड वेतन बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...