नैनीताल, नवम्बर 16 -- नैनीताल, संवाददाता। कलक्ट्रेट में जिला वाहन चालक महासंघ का 10वां दो दिनी अधिवेशन रविवार से शुरू हो गया है। पहले दिन महासंघ की ओर से मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। संघ ने कहा कि अन्य संवर्गों की तरह तृतीय वर्ग के वाहन चालकों को भी ग्रेड वेतनRs.2000 के बाद अगला पदोन्नति वेतनमानRs.2800 अनुमन्य की जानी चाहिए। वर्तमान में वाहन चालकों को 2400 रुपये ग्रेड वेतन दिया जा रहा है, जो कि अन्यायपूर्ण है। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 1981, 1996 और 2006 की वेतनमान व्यवस्थाओं में वाहन चालक अन्य समान संवर्गों की भांति ही शामिल थे, लेकिन 2013 में शासनादेश के माध्यम से उन्हें अलग कर दिया गया। संघ ने मांग की है कि ग्रेड वेतनRs.4600 के बाद अगला ग्रेड वेतनRs.4...