बाराबंकी, दिसम्बर 4 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली के ओबरी मोहल्ला में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देख कर चीख पड़े। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक वाहन चालक था। नगर कोतवाली के ओबरी नगर मोहल्ला निवासी शिव कुमार यादव (35) पुत्र राम कुमार वाहन चालक था। गुरुवार की सुबह इसका शव घर के अंदर बरामदा पर पड़े जाल से साड़ी के फंदे से लटका मिला। बड़े भाई अशोक ने भाई का शव फंदे लटका देख कर हतप्रभ रह गया। उनके शोर मचाने पर परिजन वहां पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि मृतक की भतीजी मुस्कान पुत्री अशोक का 30 नवंबर को शादी थी। जिससे वह एक माह पहले ही घर लौटा था।

हिंद...