मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- औराई। थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट, लाइसेंस, बिना नंबर की गाड़ी के चालकों से करीब 10,000 से अधिक जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कई वाहन चालक मार्ग बदलकर गंतव्य की ओर गए। थानेदार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...