गोपालगंज, फरवरी 18 -- थावे। थावे थाना के सामने गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर मंगलवार की देर शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया। हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र व बीमा की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 3,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान जारी रहेगा। मौके पर प्रशिक्षु एसआई शशि सपना सहित पुलिस बल मौजूद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...