गोपालगंज, जनवरी 9 -- गोपालगंज। जिले में यातायात नियम व कानून की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालक व वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस की टीम पिछले वर्ष 2025 में काफी सख्त दिखी। ऐसे लोगों पर जिले की पुलिस की टीम ने एक साल के 365 दिनों में 12 करोड़ 78 लाख 83 हजार 158 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बावजूद इसके आज भी लोग नियम कानून को ताक पर रखकर सफर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार वाहन चलाते समय बिना हेलमेट, ड्राइवरी लाइसेंस, इंश्योरेंस, गाड़ी के कागजात और चार पहिया वाहन चलाने वाले लोगों पर यह कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.