झांसी, जनवरी 1 -- वाहन चालकों फूल देकर बताए यातायात नियम झांसी (बबीना), संवाददाता नववर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को बबीना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशानुसार परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में पूरे माह सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसको लेकर गुरुवार को वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत सड़क पर चलने वाले लोगों को सुरक्षित यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति व कलाबाजी से बचने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले चालकों को परियोजना प्रबंधक विजय कौशि...