महोबा, जनवरी 6 -- महोबा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वाहन चालकों को नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इन दिनों सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को बस स्टैंड में वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी गई। एआरटीओ दयाशंकर ने कहा कि नियमों के पालन से हादसों के खतरा को कम किया जा सकता है। लोग खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरुक करें। यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि नियमों के पालन से बढ़ते हादसों में कमी आएगी। इस मौके पर परमानंद तिराहा और बस स्टैंड में ई रिक्शा चालकों सहित अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर यातायात सीओ तेज प्रकाश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...