जहानाबाद, नवम्बर 24 -- विशेष अभियान के तहत कई जगहों पर वाहनों की हुई जांच अरवल, निज संवाददाता। एनएच 139 औरंगाबाद- पटना मुख्य मार्ग एवं अरवल सहार पुल के पास सदर थाने की पुलिस टीम के द्वारा विशेष अभियान चला कर वाहन जांच किया गया। जांच के दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गयी और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया है। साथ ही सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। मोटरसाइकिल चालक को हमलेट लगाने एवं फोर व्हीलर वाहन चालक को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि जो वाहन चालक ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवहन नियमों के अनुसार जुर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.