औरंगाबाद, जनवरी 10 -- औरंगाबाद जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा वाहन चालकों के प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत यह कार्यक्रम आईडीटीआर, बियाडा परिसर में आयोजित हुआ। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करते हुए सुरक्षित वाहन परिचालन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एमवीआई नंदन राज, प्रवर्तन अवर निरीक्षक हितेश कुमार ने किया। आईडीटीआर में प्रशिक्षण में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम, यातायात संकेत, सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से वाहन संचालन को लेकर जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटना की रोकथाम के उपाय और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने को कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि कई बार चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते हैं। इसके कारण हाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.