बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को आरटीओ कार्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चालक, परिचालक एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश मौर्य ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चार पहिया चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें, क्योंकि फोन पर बात करने से दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तेज रफ्तार हादसों का मुख्य कारण है। शासन स्तर पर भी लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। एआरटीओ प्रशासन माला वाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.