बरेली, फरवरी 16 -- हाफिजगंज। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चालक पिकअप में फंस गया, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकालकर अस्पताल भेजा। बदायुं के बिनावर में रहने वाले सुमित कुमार शनिवार रात बरखेड़ा से पिकअप लेकर बिनावर जा रहे थे। हाफिजगंज बाईपास पर गुरुद्वारा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सुमित घायलावस्था में उसके अंदर फंस गए। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने पुलिस टीम को भेजकर ग्रामीणों की मदद से चालक सुमित को निकालकर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...