नैनीताल, अगस्त 26 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में वाहन को लेकर की गई टिप्पणी विवाद का कारण बन गई। सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट की नौबत आ गई। मामला शांत कराने के बाद दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए, जहां देर रात तक हंगामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल निवासी दो युवक रिक्शा स्टैंड के पास वाहन खड़ा कर चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो अन्य युवकों ने उनके वाहन पर टिप्पणी करते हुए उसे डब्बा कह दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। राहगीरों के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत हुआ, लेकिन इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली जा पहुंचे। वहां भी देर रात तक झगड़ा चलता रहा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी का मेडिकल परीक्षण कराया और कार्रवाई की। एसआई दीपक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.