उन्नाव, फरवरी 7 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित एक्सप्रेस वे अंडर पास के निकट गुरुवार शाम अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया था। शव घर लाकर परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही क्षेत्रीय नानामऊ गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट गांव के रहने वाले 35 वर्षीय जितेंद्र द्विवेदी पुत्र यदुनंदन प्रसाद गुरुवार शाम गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी रिश्तेदार के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। यहां से कार्यक्रम में शामिल होकर देर शाम वह घर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग स्थिति एक्सप्रेस वे अ...