जहानाबाद, मई 29 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग पर अतौउल्लाह के समीप बाइक से आ रहे 24 वर्षीय बिट्टू कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक अरवल प्रखंड के फेकू बिगहा गांव का रहने वाला है। सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा जख्मी युवक को गाड़ी में बैठकर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सा के द्वारा उच्च इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अभय कुमार ने बताया कि जख्मी युवक की हालत नाजुक है। उच्च इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.